*चिरहुली में नहर के किनारे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में मचा कोहराम*

*चिरहुली में नहर के किनारे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में मचा कोहराम*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव निवासी एक 26 वर्षीय युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा स्थित नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गया तथा उनका रो-रोकर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरतापूर्वक छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के पश्चात ज्ञात हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई है।मृतक की पहचान छोटू (26 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम चिरहुली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक छोटू मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था और करीब तीन दिन पहले ही घर वापस लौटा था।गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम दिशा में स्थित नहर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। पहचान होने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के पश्चात से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles