*श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ बीजपुर, प्रमुख मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब*

*श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ बीजपुर, प्रमुख मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब*

बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बीजपुर एवं आसपास का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का विभिन्न शिवालयों और देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से मंदिर परिसर तथा आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पुनर्वास स्थित श्री बेड़ियां हनुमान मंदिर, प्राचीन मां दुधहिया देवी मंदिर, एनटीपीसी रिहन्देश्वर शिव मंदिर, झंडेश्वर महादेव मंदिर (खैरी), अजीरेश्वर महादेव मंदिर (जरहा) सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध एवं पंचामृत से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प व फल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव चालीसा एवं रुद्रपाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। मंदिर समितियों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
श्रावण के प्रथम सोमवार के अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। दिनभर मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ बनी रही और शिवभक्ति की छटा ने बीजपुर क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। अजीरेश्वर महादेव मंदिर जरहां में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी बीजपुर राजेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles