♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीबीए चुनाव के अंतिम दिन तक विभिन्न पदों के लिए 28 लोगों ने दाखिल किया पर्चा।

डीबीए चुनाव के अंतिम दिन तक
विभिन्न पदों के लिए 28 लोगों ने दाखिल किया पर्चा
20 पदाधिकारी अकेला पर्चा होने की वजह से हो जाएंगे निर्विरोध ।
सोनभद्र(विनोद मिश्र/सेराज अहमद )
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव के लिए अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो – दो प्रत्याशियों समेत विभिन्न पदों पर 28 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 29 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर एक पर्चा नही दाखिल किया गया। पर्चा लेने व जमा करने का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार प्रत्याशियों अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, सुधाकर मिश्र एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट एवम् श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट तथा मु सलीम कुरैसी एड तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा वीरेंद्र कुमार राव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। जिसकी वजह से अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने के आसार हैं। इसके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्य समेत 20 पदाधिकारी अकेला पर्चा दाखिल करने की वजह से निर्विरोध चुने जाएंगे। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर अतुल प्रताप सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो पद पर संजय कुमार गोयल एडवोकेट तथा गंगेश्वर प्रसाद सिंह एडवोकेट , उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो पद पर अनिल कुमार एडवोकेट तथा हरिद्वार एडवोकेट, सचिव प्रशासन के लिए द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, सचिव प्रकाशन के लिए अनुपम सिंह एडवोकेट तथा सचिव पुस्तकालय के लिए संतोष कुमार पांडेय एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है शामिल हैं। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर हरी प्रसाद यादव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट,विजय बहादुर सिंह एडवोकेट तथा सरिता गिरी एडवोकेट व कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे संदीप कुमार एडवोकेट, अनूप कुमार शुक्ल एडवोकेट, रियाजुद्दीन एडवोकेट, सुमन एडवोकेट तथा संजय कुमार एडवोकेट तथा राम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है। ये सभी लोग निर्विरोध हो जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अतीश कुमार सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया था, लेकिन उन्होंने पर्चा जमा नहीं किया। जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी को तथा वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रपत्र वापसी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट व प्रदीप कुमार एडवोकेट ने चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

[wonderplugin_carousel id="2"]
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129