
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया सम्मान
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया सम्मान
इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी
सोनभद्र। चोपन विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह की सहायक अध्यापिका मीरा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र की ओर से पीडब्लूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में सम्मानित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया तथा राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर बधाई दी। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरव की बात बताया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मीरा सिंह ने विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए जिस समर्पण एवं लगन के साथ कार्य किया, उसी का परिणाम है कि उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मीरा सिंह की उपलब्धि से पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है और उनकी कार्यशैली अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। महासंघ शिक्षा शिक्षक और समाज हित के लिए संकलित है।
महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के लिए ये प्रेरणास्रोत है।अच्छे शिक्षक का सम्मान ही पारितोषिक है।
कार्यक्रम में महासंघ में नवागत सदस्यों का स्वागत किया गया एवं उन्हें संगठन के प्रति समर्पण एवं शिक्षक सेवाभाव की शपथ दिलाई गई।
सम्मान समारोह में संगठन मंत्री गणेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश महादेव, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय रितेश जायसवाल एवं दिलीप पाठक, कमलेश विश्वकर्मा, कमलेश गुप्ता, दिनेश दुबे, मनीष त्रिपाठी, दीपमणि त्रिपाठी, अरुणेश पांडेय, संदीप तिवारी, नागेंद्र सिंह, आनंद देव पांडेय, अरविंद पांडेय, गोपाल पांडेय, निशांत सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, प्रसून सिंह, महेंद्र जायसवाल, नर्मदेश्वर पाठक, दिवाकर तिवारी, सुनील, अरुण कुमार तिवारी, मंगलशंकर तिवारी सहित केशर सिंह और राजकुमार सिंह मौजूद रहे।











