*नौगढ़ में चमकी प्रतिभाएं: ‘सपनों का भारत ‘ प्रतियोगिता में पूजा और रवि ने मारी बाजी*

*नौगढ़ में चमकी प्रतिभाएं: ‘सपनों का भारत ‘ प्रतियोगिता में पूजा और रवि ने मारी बाजी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ :खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम के नेतृत्व में नौगढ़ में ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने अपनी कला और वक्ता कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विकसित, आत्मनिर्भर और शिक्षित भारत की परिकल्पना को बच्चों ने चित्रों और भाषणों के जरिए जीवंत कर दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम: कुमारी पूजा (नौगढ़) द्वितीय: सुनयना (उच्च प्राथमिक विद्यालय, रिठिया) तृतीय: राजनंदिनी (प्राथमिक विद्यालय, नूनवट) रही। वहीं
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम: रवि (कंपोजिट स्कूल, नौगढ़)
द्वितीय: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय तहसीलदार राहुल सिंह रहे। वहीं, निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी एआरपी संजीव कुमार सिंह, रिंकू यादव और संजय राम ने निभाई। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles