
एक बार फिर सोनभद्र में दिखा तेंदुआ।
एक बार फिर सोनभद्र में दिखा तेंदुआ
सोनभद्र (सेराज अहमद )
पिपरी नगर के लोग इन दिनों तेंदुए के आने की खबर से दहशत के साए में जी रहे हैं। बीते 15 दिनों से कई जगहों पर तेंदुए को देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत है। गनीमत है कि अब तक तेंदुए ने किसी को शिकार नहीं किया है, फिर भी वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को नगर में सावधान किया जा रहा है।म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र में बीते 3 माह से एक तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिल रही है और अब वह तेंदुआ पिपरी क्षेत्र में भी आ गया है। पिपरी नगर क्षेत्र व आसपास के जंगलों में बीते लगभग एक पखवाड़े से 1 तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। तेंदुआ के रिहायशी इलाकों में भी आने की सूचना से लोगों में काफी खौफ है।
तेंदुए को पहले लगभग 15 दिनों पूर्व कुछ सीआईएसएफ कर्मियों ने जंगलों में देखा था इसके बाद वह डोंगिया नाला इलाके में भी कई बार देखा गया है। डोंगियानाला इलाके में पिछले माह तेंदुए ने एक हिरण का शिकार भी किया था।लोगों ने इसकी सूचना बन विभाग को दे दी गई है।