
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*
चन्दौली अविनाश तिवारी
चंदौली: सदर विकासखंड परिसर में बुधवार को ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 48 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ तथा नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक रमेश जायसवाल और सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व राहत देने वाली है। सरकार का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।











