*”जेल की सलाखें भी नहीं तोड़ सकीं भाई-बहन के प्रेम की डोर”*

*”जेल की सलाखें भी नहीं तोड़ सकीं भाई-बहन के प्रेम की डोर”*
•~ सलाखों के बीच छलका भाई-बहन का अटूट प्रेम, जिला कारागार में हर्षोल्लास से मना भैयादूज*

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,-सोनभद्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व भैयादूज जिला कारागार गुरमा में हर्षोल्लास एवं भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की बहनों ने जेल परिसर में मुलाकात के दौरान अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखमय जीवन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
पर्व को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई बहनों ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से भैयादूज का पर्व मनाया। जेल की चारदीवारी और सलाखों के बीच जब भाई-बहनों का मिलन हुआ तो भावनाओं का अनूठा दृश्य देखने को मिला। किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े तो किसी ने अपने भाई को तिलक लगाकर जल्द अच्छे दिन आने की कामना की।इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में भाई-बहनों की मुलाकात एवं पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं से बहनों को अपने भाइयों के साथ इस पारंपरिक पर्व को मनाने का अवसर मिला।भैयादूज के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों की डोर कभी कमजोर नहीं पड़ती।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles