सरकारी अस्पताल पर भरोसे के मिशाल बनी सी डी ओ जागृति अवस्थी ।

सरकारी अस्पताल पर भरोसे के मिशाल बनी सी डी ओ जागृति अवस्थी ।
सरकारी अस्पताल एम सी एच बिग में दिया बेटे को जन्म।
सोनभद्र(विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
जिले की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने एम सी एच बिग में नवजात शिशु को जन्म दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जागृति अवस्थी सी डी ओ  ने निजी अस्पताल के बजाय चुनी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था । जब कि सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं परंतु मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भरोसा जताते हुए एक सकारात्मक मिसाल पेश की हैं। श्रीमती अवस्थी ने जिला अस्पताल में मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र एम सी एच बिग में बेटे को जन्म दिया है
बता दें उनके पति मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सतना में एसपी के पद पर तैनात हैं।नवजात शिशु की जैसे ही जिले के मुखिया जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को सूचना मिली तत्काल अपनी पत्नी आईएफएस अधिकारी आरुषि मिश्रा के साथ अस्पताल पहुंचकर नवजात सहित परिजनों को आशीर्वाद दी तथा परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंट किया ।जागृति अवस्थी का मानना है कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निशुल्क सेवाएं लोगों को बड़ी राहत देने वाली है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles