एसीसी सीमेंट प्लांट गेट पर बकाया भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

एसीसी सीमेंट प्लांट गेट पर बकाया भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
शुक्रवार को सुबह आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र में स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट गेट पर दो माह के बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर लगभग 70 से 80 मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया गया
वहीं उपाध्याय पासवान, जगदीश,मनिष,इश्तियाक अली मुनीर अहमद,जन्नत अली, शेखावत अली,राकेश,राजेश बिलाल अहमद,संतोष शर्मा,नारायण,मुस्ताक,देव कुमार, ताहिर अली मंसूर अली मोतीलाल अशर्फी अंसारी तस्वीर साबिर अली मजदूरों ने बताया कि हम सब प्रयागराज इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मे कार्य करते थे जो ठेकेदार काम बंद कर भाग गया है जिसके कारण हम सभी के दो महिना का मजदूरी बकाया है इसको लेकर हम लोगों ने कई बार एसीसी प्लांट के आर.पी. सिंह सिक्योरिटी इंचार्ज एव कॉन्टैक्टर एलबीटी के बिनोद कुमार सिंह को शिकायत किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है वहीं पिछले 22 अप्रैल को सभी मजदूरों ने एकत्रित होकर बकाया मजदूरी भुगतान की मांग उठाई थी तो उन्होंने बिते सोमवार को बकाया भुगतान करने हेतु आश्वासन दिया गया था लेकिन वह बित गया और भुगतान नहीं हुआ जिसके वजह से सभी मजदूरों को खानें के लाले पड़े हुए हैं अगर भुगतान नहीं हुआ तो क्या खाएंगे, कुछ भी बनाने को बचा है ना ही जेब में पैसा है भुखमरी के कगार पर खड़े है और कंपनी द्वारा लगभग 12 दिनों से काम भी बंद करवा दिया गया।हम सब कहां जाएं अभी भी केवल आश्वासन ही मिल रहा है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles