*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या *

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या *

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

*शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-*

शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles