*चंदौली डीएम की दो टूक— ‘पात्र छूटें नहीं, अपात्र जुड़ें नहीं’* ।

*चंदौली डीएम की दो टूक— ‘पात्र छूटें नहीं, अपात्र जुड़ें नहीं’* ।
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की पहली सीढ़ी बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को ‘जीरो एरर’ के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आईटीआई रेवसा सभागार में आयोजित ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली में किसी भी स्तर पर त्रुटि पाए जाने पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
व्यक्तिगत जवाबदेही: डीएम ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम जोड़ना और अपात्रों का नाम हटाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
बीएलओ को फॉर्म 6, 7 और 8 की ऑनलाइन फीडिंग में तेजी लाने तथा संदिग्ध प्रविष्टियों पर तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अभियान के अंत में प्रत्येक बीएलओ और ईआरओ को भौतिक सत्यापन का प्रमाण-पत्र देना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं है
शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि इस सघन पुनरीक्षण अभियान के बाद 6 मार्च 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित जनपद के सभी एसडीएम और सहायक ईआरओ उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles