*”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत थाना परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण।

*”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत थाना परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण।
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस लाइन सहित थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक, आरक्षीगण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के आह्वहन परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।थाना प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण को संतुलित करते हैं, बल्कि जीवन के लिए अत्यावश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हर एक पौधा एक जीवन की तरह होता है, जिसे लगाकर उसका पालन-पोषण करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें ताकि ये वृक्ष बनकर आने वाले समय में जनपद को हरित व स्वच्छ बनाए रखें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles