*आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, 31 ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना।*

*आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, 31 ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तंत्र को और अधिक पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से ‘आपदा मित्र परियोजना’ के तहत चयनित 31 स्वयंसेवकों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) मुख्यालय, लखनऊ के लिए रवाना किया।
स्थानीय स्तर पर ‘फर्स्ट रिस्पोंडर’ तैयार करने की पहल
स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा के समय सरकारी तंत्र के पहुँचने से पूर्व स्थानीय नागरिक ही सबसे पहले पहुँचते हैं। यदि ये स्थानीय युवा प्रशिक्षित होंगे, तो आपदा के समय होने वाली जनहानि को न्यूनतम किया जा सकेगा। लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद ये स्वयंसेवक जिले में ‘फर्स्ट रिस्पोंडर’ के रूप में कार्य करेंगे।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को निम्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
*खोज एवं बचाव* आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक।
*प्राथमिक चिकित्सा :* घायलों को तत्काल राहत पहुँचाना।
*विविध आपदाएं:* बाढ़, आगजनी, भूकंप, सर्पदंश और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत कार्यों के आधुनिक तरीके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) राजेश कुमार, आपदा प्रभारी विजय कुमार त्रिवेदी सहित आपदा विशेषज्ञ प्रीति शिखा श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles