♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को शिक्षा संबंधित तथा सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की दी जानकारी।

अनुमंडल ब्यूरो चीफ ओस्ताज अंसारी

गढ़वा। भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को सामान्य ज्ञान, संस्कृत, गणित तथा सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने छात्राओ को पढ़ाते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां, समाजिक बुराईयों एवं अंधविश्वासों से बचने कि सलाह दी। छात्राओं से कहा कि आपके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, आपके परिवार में मां, बहन या पड़ोस में कोई महिला को कोई परेशानी है तो आप उसकी आवाज बन सकती है। इस लिए आपको कुछ भी सहना नहीं कहना

है।अपने परिवार के लोगों को भी यह बताए कि महिलाओ का सम्मान करें। आप ने एक व्यक्ति को समझाकर नशे से दूर किया, एक पीड़ित व्यक्ति कि मदद कर दी तो समझो राष्ट्र के लिए आपने योगदान दिया।उन्होंने छात्राओ को पढ़ाई करने के तरीके भी बताए, साथ ही पुलिस को समाज का रक्षक बताते हुए इसके दायित्व के बारे भी जानकारी दी।इस मौके पर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। छात्र छात्राओं से कहा कि जब भी पिता या भाई बाइक चलाते है तो उन्हें जरूर हेलमेट पहनने को कहे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है। इस मौके पर थाने के एसआई कुंदन यादव , विद्यालय के शिक्षिका प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, ममता कुमारी, कुमारी मंजू सिंह, सविता कुमारी, रंभा कुमारी, कृपाल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

[wonderplugin_carousel id="2"]
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129