*अत्यधिक वर्षा होने से गरीब मजदुर का गिरा मकान *

*अत्यधिक वर्षा होने से गरीब मजदुर का गिरा मकान *
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत बारी महेवा गांव के गीता देवी पत्नी दिनेश भारती एवं ग्राम पंचायत करमा के मदैनियां गांव निवासी लाल जी शुक्ल का कच्चा घर भारी बारिश मे गिर गया, जिससे घर में रखे खाद्य सामग्री एवं विस्तर ,कपड़े घर के जरूरी सामान नष्ट हो गया।संयोग अच्छा था कि सभी घर के सदस्य उस समय घर मे नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। गीता देवी के पति दिनेश भारती ने ग्राम प्रधान बंस नारायण मौर्य को घर गिरने की जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी है।ग्राम प्रधान ने घर गिरने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल उत्कर्ष को दे दी है। दिनेश भारती का कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दिनेश की पत्नी गीता देवी को अभी तक आवास भी मुहैया नहीं हुआ है।
इसी तरह ग्राम पंचायत मदैनियां मे लाल जी शुक्ल का घर गिरने से परिवार खुले मे रहने की स्थिति मे आ गया है, घर गिरने के बाद गांव के लोग रहने और खाने पीने की मदद कर रहें हैं,क्षेत्रीय लेखपाल को घर गिरने की जानकारी दे दी गयी है, लाल जी शुक्ल के भतीजे संतोष कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी से मदद कराये जाने का अनुरोध किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles