
*धारदार हथियार से प्राणघातक हमले में शिक्षामित्र तथा परिजन लहुलुहान,आयी गम्भीर चोटें*
*धारदार हथियार से प्राणघातक हमले में शिक्षामित्र तथा परिजन लहुलुहान,आयी गम्भीर चोटें*
•-चोपन प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दे लगायी न्याय की गुहार
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
चोपन थाना अन्तर्गत सलखन ग्राम पंचायत के बरवा टोला निवासी शिक्षामित्र रामनौमी विश्वकर्मा पुत्र स्व० त्रिवेणी, पत्नी कौशल्या देवी तथा पुत्र प्रदीप कुमार पर शनिवार की रात्रि तकरीबन 11 बजे गांव के ही मनबढ़,सरहंग किस्म के दबंग व्यक्ति अशोक विश्वकर्मा पुत्र स्व०दीनानाथ विश्वकर्मा ने धारदार हथियार गडा़से से प्रहार कर लहुलुहान करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। पीड़ित शिक्षामित्र रामनौमी विश्वकर्मा ने प्रभारी निरीक्षक चोपन को रविवार की सुबह एक लिखित तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। सौंपे गये तहरीर में पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि है कि 09 अगस्त 2025 समय लगभग 11बजे रात अपने घर पर खाना खाकर आराम कर रहा था तभी पड़ोस के अशोक पुत्र स्व० दीनानाथ विश्वकर्मा अपने माता, पत्नी बहन तथा बहनोई को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर रहा था तथा बाद में पीड़ित का नाम लेकर गाली-गलौज देने लगा फिर घर परआकर अचानक धारदार हथियार गडा़से से
प्राणघातक हमला कर हत्या करने की कोशिश की। धारदार हथियार से हमले से हाथ के हथेली के उपर नाड़ी में हथियार घुस गया तथा तीन अंगुलियाँ भी कट गई है। बीच बचाव करने पहुंचे पत्नी कौशल्या देवी तथा पुत्र प्रदीप कुमार वह भी काफी चोटें आयी है। पीड़ित तथा परिजनों ने किसी प्रकारअपनी जान बचाये अन्यथा किसी अनहोनी घटना से कदापि इनकार नहीं किया जा सकता था। पीड़ित रामनौमी विश्वकर्मा कंपोजिट विद्यालय रुदौली में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है।











