
*बलुई बंधी के पास मिला विशाल अजगर, देखने वालों की लगी भीड़*
*बलुई बंधी के पास मिला विशाल अजगर, देखने वालों की लगी भीड़*
•- वन विभाग की टीम ने पड़कर जंगल में छोड़ा
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
सदर विकास खण्ड के मारकुंडी बलुई बंधी के समीप सोमवार की सुबह लगभग 10 फीट के विशाल अजगर ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर इसकी सूचना वन विभाग के डी एफ ओ को दी गयी।जानकारी मिलने के पश्चात गुरमा वन रेंज के सम्बंधित कर्मचारियों के सहयोग से उक्त विशाल अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस बाबत ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी।











