♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बच्चों द्वारा “स्कूल चलो अभियान” रैली निकालकर अभिभावकों को किया गया जागरूक।

करमा सोनभद्र (सेराज अहमद )

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना “सर्व शिक्षा अभियान” के क्रम में आज दिनांक 01 अप्रैल 2023 को विकास खण्ड करमा अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम विद्यालय शिवा एकेडमी के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा के नेतृत्व में “स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली गई।यह जागरूकता रैली ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाली गयी। तथा बेटियों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- सब पढ़ें- सब बढ़ें। पढ़ लिखकर हम होगें कामयाब एक दिन, लड़का- लड़की एक समान, सबको शिक्षा प्राप्त करने का समान अधिकार है। शिक्षित लड़की रोशनी घर की। स्कूल चलें हम आदि नारे लगाकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। दोनों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। कहा गया है कि- पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की। आगे कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।शासन के आदेशानुसार नया सत्र 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो गया है। सत्र 2023-24 में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। पढ़ाई- लिखाई शुरू हो चुका है, इस लिए उन्होंने ग्रामीण लोगों से बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।इस जागरूकता रैली में प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा के अलावा सहायक अध्यापक अरुण कुमार गुप्ता, दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका कृति पाठक, माया प्रजापति, सपना चौहान, सावित्री तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

[wonderplugin_carousel id="2"]
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129