
उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
बभनी सीएचसी में शनिवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बभनी के चुंनिया टोला निवासी वासुदेव की पत्नी देव कुमारी (30) चार महीने की गर्भवती थी।शनिवार की सुबह उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने पौने दस पर सीएचसी में भर्ती कराया। करीब 10.15 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।पति बासुदेव ने बताया कि दो जुलाई को अस्पताल में दिखाया था। अल्ट्रासाउंड कराकर दवा दी गई थी। खून की कमी थी।
शनिवार को अस्पताल आने पर एक्स-रे टेक्नीशियन के सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ी। चिकित्सक डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि पीसीएम का सुई दिया गया था। उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आगे जांच किया जाएगा।