
धड़ल्ले से किसानों को ऊंचे दामों पर प्राइवेट दुकानदारों ने बेच रहे यूरिया खाद,किसान लेने को मजबूर
धड़ल्ले से किसानों को ऊंचे दामों पर प्राइवेट दुकानदारों ने बेच रहे यूरिया खाद,किसान लेने को मजबूर
करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद)
स्थानीय क्षेत्र के प्राइवेट दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद का विक्रय बड़े ही ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है ।धान में छिड़काव करने के लिए किसान यूरिया के लिए परेशान है। किसानों से जो भी मूल्य मांगा जा रहा है खरीदने के लिए मजबूर है।
मिली जानकारी के अनुसार पगिया रोड पर स्थित एक प्राइवेट दुकानदार द्वारा यूरिया खाद का विक्रय बड़े ही ऊंचे मूल्य यानी ₹400 प्रति बोरी किसानों को दिया जा रहा है।जबकि सरकार द्वारा एक बोरी यूरिया खाद का मूल्य 267रुपए निर्धारित है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्राइवेट दुकानदारों को इस ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं मूल्य को रोकने की मांग की है।











