सुन्दरकांड मंडल और साधु संतो का कमंडल बनायेगा हिन्दू राष्ट्र – मनोज कुमार दीक्षित

सुन्दरकांड मंडल और साधु संतो का कमंडल बनायेगा हिन्दू राष्ट्र -मनोज कुमार दीक्षित

सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
बागेश्वर धाम सरकार पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से प्रेरित होकर सोनभद्र के शिष्यों द्वारा छपका स्थित वृद्धआश्रम मे बुजुर्गों मे फल का वितरण किया गया।बागेश्वर धाम सरकार द्वारा दीक्षा प्राप्त शिष्य मनोज कुमार दीक्षित व उनके साथियों ने सयुक्त रूप से बताया की पूज्य गुरूदेव भगवान द्वारा लगातार धाम पर अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से प्रतिदिन हजारों श्रद्धांलुओं को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। हमलोगो के द्वारा भी इसप्रकार का लगातार आयोजन किया जाएगा धाम पर कैंसर अस्पताल भी बनवाया जा रहा है। अब तक आप लोगो ने अस्पताल मे मंदिर देखे होंगें लेकिन मंदिर मे पहली बार अस्पताल देखने को मिल रहा है जो पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के प्रयासों से संभव हो पाया है। सनातन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक जनपदो मे सुन्दर कांड मंडल का गठन किया जा रहा है। जल्द ही सोनभद्र मे भी सुन्दर कांड मंडल का गठन होगा उक्त मंडल का कार्य सनातन का प्रचार प्रसार करना होगा और व्यापक स्तर पर हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकना है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूज्य बागेश्वर धाम सरकार का कहना है कि सुन्दर कांड मंडल और साधु संतो का कमंडल बनायेगा हिन्दू राष्ट्र। प्रत्येक मंडल का कार्य होगा कि जाति पाति भेदभाव को जड़ से हमें मिटाना है हमें भारत भव्य बनाना है। उक्त अवसर पर पं0 नीरजानंद शास्त्री राजन चौबे, राजन पाण्डेय, आलोक तिवारी, अभिषेक पाठक, नागेन्द्र मोदनवाल, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, मनोज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles