*घर से विद्यालय के लिए निकले चार बच्चे, विद्यालय न जाकर चले गए वाराणसी,पुलिस ने किया सकुशल बरामद*

*घर से विद्यालय के लिए निकले चार बच्चे, विद्यालय न जाकर चले गए वाराणसी,पुलिस ने किया सकुशल बरामद*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्टित विद्यालय में अध्ययनरत सिरसोती व बीजपुर निवासी चार बच्चों के शुक्रवार को लापता होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।परिजनों द्वारा गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस की मुस्तैदी से चारों गुमशुदा बच्चों को वाराणसी कैंट स्टेशन से जीआरपी (रेलवे पुलिस) की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाले चार छात्र गुरुवार की सुबह घर से विद्यालय के लिए निकले पर वे विद्यालय गए ही नहीं बल्कि वे वाराणसी चले गए।विद्यालय से छुट्टी के बाद जब चारों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया । एक-एक कड़ी जुड़ते हुए पता चला कि चार छात्र एक साथ लापता है जिनमें एक सिरसोती ग्राम पंचायत व तीन बीजपुर ग्राम पंचायत के निवासी हैं । परेशान होकर परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सूचना दिया सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो उनकी लोकेशन वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली बीजपुर पुलिस ने तत्काल जीआरपी ( रेलवे पुलिस ) कैंट से संपर्क कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया । बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस लिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों के डांट फटकार से क्षुब्ध होकर चारों किशोर विद्यालय ना जाकर वाराणसी रवाना हो गए थे लोकेशन के आधार पर कैंट जीआरपी के सहयोग से चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles