*300 बच्चों के बीच स्वेटर वितरित: शिक्षा और सहयोग से संवरेगा भविष्य*

*300 बच्चों के बीच स्वेटर वितरित: शिक्षा और सहयोग से संवरेगा भविष्य*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत और सटे सीमावर्ती गांवों में’वरुण संस्था’ एवं ‘सेव द अर्थ फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आज सामुदायिक शिक्षा केंद्र चान्नी डोह, सिधवाघाट, औरवाटांड़ एवं वनबेरा के 300 बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
फाउंडेशन के संस्थापक सुरेश सिंह ने ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अति पिछड़े वनवासी क्षेत्रों में कठिन जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए यह एक छोटा सा सहयोग का प्रयास है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प दोहराया।
वरुण संस्था के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें ताकि वे शिक्षित होकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बिजेंद्र कुमार, धनेश्वर, कन्हैया, मुन्ना लाल, संजय, छोटेलाल, गायत्री, संगीता, और आरती शामिल थीं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles