*19 सितंबर को होगा प्राथमिक शिक्षक संघ का टेट के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन*

*19 सितंबर को होगा प्राथमिक शिक्षक संघ का टेट के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन*

अवधेश कुमार गुप्ता/बीपी गौतम
सलखन-सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद के समस्त शिक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 19 सितंबर 2025 को शिक्षकों पर जबरन थोपे गए टेट अनिवार्यता को वापस लेने हेतु विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मा. प्रधान मंत्री भारत सरकार एवं मा. मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने जनपद के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा बेसिक शिक्षा परिषद के सभी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील किया है कि सर्वाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी मधुर ने सभी समाचार पत्रों एवं टेलीविजन चैनलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि दोपहर साढ़े तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर राबर्ट्सगंज(लोढ़ी) में उपस्थित होकर समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने का अनुग्रह किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles