
बिना पंजीकरण के चल रहे कई अस्पताल व सेंटर,लगातार मिल रही अवैध अस्पतालों की शिकायत ।
बिना पंजीकरण के चल रहे कई अस्पताल व सेंटर,लगातार मिल रही अवैध अस्पतालों की शिकायत ।
अविनाश तिवारी (चंदौली ब्यूरो)
नौगढ़ तहसील में पिछले कई सालों से अवैध रूप से संचालित कुछ अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं जहां न केवल मरीज का शोषण हो रहा है बल्कि इलाज के नाम पर कितनों की जान जोखी में डाला जा रहा है। ऑपरेशन से बच्चा पैदा करने के नाम पर कितनों की जान चली गई।
हाल ही में छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ अस्पताल, कृष्णा फार्मेसी,A B क्लीनिक , देव फ्रेक्चर। जिसमें आशीर्वाद हॉस्पिटल को भी पाया ,जो बिना किसी पंजीकरण और बिना लाइसेंस के चल रहा है। जिसके बाद डिप्टी सी एम ओ डा.संजय सिंह ने अधीक्षक डा.अवधेश पटेल को इसे तत्काल बंद करने और मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया ।
स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल की अस्पताल बंद किया गया अगले ही दिन खुल गया किसके सह से चल रहा है l किसके आदेश से खुला यह तो समझ के परे है l











