
*साहिबजादों की शहादत को नमन: चंदौली में ‘वीर बाल दिवस’ पर बच्चों और कर्मयोगियों का सम्मान*
*साहिबजादों की शहादत को नमन: चंदौली में ‘वीर बाल दिवस’ पर बच्चों और कर्मयोगियों का सम्मान*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दर्शना सिंह ने सरस्वती जी की चलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, साहिबजादों की बहादुरी को याद करते हुए बच्चों के साहस की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से वीर बालक चंद्रिका और चंचल बनवासी को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया। सांसद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया।
सम्मान की इस कड़ी में केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों को भी नवाजा गया।
पुलिस विभाग और रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुजीत कुमार सिंह।शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। बीसी सखी और श्रम विभाग के कर्मयोगी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की उपस्थिति में सभी ने ‘बाल विवाह मुक्त’ समाज बनाने की शपथ ली। इस अभियान में ग्राम्या संस्थान और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।











