छात्रा सिया सिंह बनी एक दिन की सदर थाना प्रभारी

छात्रा सिया सिंह बनी एक दिन की सदर थाना प्रभारी

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
मिशन शक्ति 5.0″ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य एक दिन के लिए बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज की छात्रा सिया सिंह को एक दिन के लिए थाना रॉबर्ट्सगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
बता दें सिया सिंह ने हाई स्कूल परीक्षा में अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था।थाना प्रभारी की भूमिका में सिया सिंह ने न केवल थाना परिसर का निरीक्षण किया, बल्कि केस फाइलिंग, FIR प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियों को भी समझा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles