*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन*

*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन*

बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय)

स्थानीय बाजार, दुधहिया देवी मंदिर,गोकुल धाम,शांतिनगर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालो में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ गुरुवार को विसर्जित किया गया। डीजे और गाजे बाजे के बीच भक्तगण भक्ति गीतों पर थिरकते हुए माता का जयकारा लगाते मूर्तियो को गोविंद बल्लभपंत सागर में विसर्जित किया गया। न्याय पंचायत के जरहा अजीरेश्वर धाम,सेवकाडाँड़,बखरिहवाँ, नेमना,डोडहर की मूर्तियां भी पूरे सम्मान के साथ विसर्जित की गई।बिना किसी अप्रिय घटना के मूर्ति विसर्जन क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे।विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवधारी गुप्ता,उपेन्द्र प्रताप सिंह,बग्गा सिंह,लल्लन सिंह,यशवंत सिंह,मुन्ना प्रसाद,विनोद गर्ग,राजेश सिंह,कमलेश गुप्त,कल्याण दास,रविन्द्र गुप्ता,राम अशोक समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चे शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles