ट्रांसफार्मर खराब डिबरी युक्त जीने को विवश,एक सप्ताह से बिजली गुल ,पानी के लिए तरसे कसयाँ कला ग्रामवासी।

ट्रांसफार्मर खराब डिबरी युक्त जीने को विवश,एक सप्ताह से बिजली गुल ,पानी के लिए तरसे कसयाँ कला ग्रामवासी।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के कसया कला और कसया खुर्द गांवों में पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दोनों गांव अंधेरे में डूबे हैं, डिबरी युक्त जीवन जीने को विवश जिससे ग्रामीणों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी रजनीश मिश्रा ने इसकी सूचना 1912 पर कर दिया है. उसके बाद भी आज एक हप्ते से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया वही गाँव के अनिल मिश्रा, राजेश मिश्रा, राम विलास, ओमप्रकाश और राम ललित सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात के समय अंधेरे के कारण महिलाएं और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिजली के अभाव में मोटर और पंप न चलने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। इसके अतिरिक्त अन्य दैनिक रोज मर्रा के कार्यों के लिए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई कमलेश बिन्द से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने या उसकी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है। सेल फोन पर जेई कमलेश बिंद ने बताया कि जल्द बदल दिया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles