
*बाबा बिहारी इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता मे गंगा टीम के बच्चे अव्वल*
*बाबा बिहारी इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता मे गंगा टीम के बच्चे अव्वल*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा / स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत बाबा बिहारी इंटर कालेज भरकवाह मे छात्र छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे गंगा टीम के छात्राओं ने सबसे अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनरूध प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक कक्षा से चयनीत सोलह बच्चों को चार भागों मे बांटकर गंगा, टैगोर, कलाम एवं विवेकानन्द के नाम से बनायी गयी चार टीमों के मध्य सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता करायी गयी , दो घंटे तक चले प्रतियोगिता मे कुल सामान्य ज्ञान के कुल अस्सी प्रश्न पूछे गये, जिसमे गंगा टीम ज्यादर प्रश्नों का सही जबाब देते हुए पहला स्थान प्रप्त किया, दूसरे नम्बर पर कलाम टीम के बच्चे रहे ।
प्रबन्ध निदेशक अखिलेश यादव ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए, जिससे बच्चों मे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति पहले से जागरूकता लायी जा सके, प्रबन्धक बुद्धिनाथ यादव ने प्रतिभागी सभी बच्चो को पुरस्कृत करते हुए कहा कि समय समय पर विद्यालयों मे ऐसी सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की जानी चाहिये जिससे छोटे बच्चो मे सामान्य ज्ञान के प्रति लगाव बढ़ सके। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश शर्मा, आशीष यादव, विलियम प्रेमपाल दोहरे, मुकेश कुमार मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धीरज कुमार, पूनम मौर्या, किरन पांडेय, बृजमा शुक्ला ,अर्पिता कुशवाहा और अमरजीत उपस्थित रहे ।











