01 कुंतल अवैध पटाखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

01 कुंतल अवैध पटाखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली/छठ पूजा के दृष्टिगत धर्मशाला चौराहे पर अवैध पटाखों की दुकानों और भंडारण की जांच की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर प्रभा गेस्ट हाउस के पास, ब्रह्मनगर जाने वाले मोड़ से एक टोटो में अवैध पटाखे ले जाते हुए छोटू पुत्र सीरी निवासी ग्राम केवटी, थाना रॉबर्ट्सगंज को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 11 बोरियों में लगभग 01 कुंतल भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 1048/2025, धारा 9 ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही जारी है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह पटाखा सूरज कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी घोरावल रोड, धर्मशाला, थाना रॉबर्ट्सगंज का है। टोटो से पकड़े गए बोरियों में रखे पटाखों के संबंध में आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
छोटू पुत्र सीरी निवासी ग्राम केवटी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र: लगभग 35 वर्ष ।
बरामदगी में .प्रभारी निरीक्षक माधव कुमार सिंह.उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, हे0का0 नन्दलाल, का0 आकाश, का0 शिवम सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज रहे ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles