मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो*
नौगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति फेस 5.0’ अभियान के तहत, नौगढ़ थाना पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय अमृतपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उपनिरीक्षक भृगु नाथ यादव और महिला आरक्षी सरिता कुशवाहा ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को आपातकाल में तुरंत मदद प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। इस दौरान, उन्हें 1930 (साइबर अपराध), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी डर के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं, और उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। ‘मिशन शक्ति’ का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles