प्रेम विवाह के 2 साल बाद 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।*

*प्रेम विवाह के 2 साल बाद 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।*
**अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो **
चंदौली: शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिंकी 8 माह की गर्भवती थी। मंगलवार की भोर में अचानक पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसका पति विशाल रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था।
दो साल पहले विशाल से प्रेम विवाह करने वाली पिंकी गांव में अपने सास-ससुर और देवर के साथ रह रही थी। उसकी मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोग सीधे शहाबगंज थाने पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही।
थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह जांच कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस प्रेम विवाह और संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles