अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देती हुई ब्रती महिलाएं

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देती हुई ब्रती महिलाएं

करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

करमा ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में जीवनदायक, प्रकृति ,परिवार तथा सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में सूर्य षष्ठी का महापर्व सोमवार को शाम से देर शाम तक श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के साथ उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।ब्रती महिलाएं जल में खड़े होकर सुख- समृद्धि तथा मंगल कल्याण के लिए अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर प्रार्थना की।शाम को ते बारिश होने के बाबजूद छठ घाटों पर महिलाओं व परिजनों की भारी भीड़ रही। समूचा वातावरण भक्तिमय और रमणीय सा नजर आ रहा था। छठ मईया के गीत से पूजा स्थल गुलजार रहा। करमा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में इस दिन ब्रती महिलाएं सायंकाल चार बजे से ही गाजे- बाजे बजे के साथ घाटों की ओर जाती देखी गई। आगे उनके परिजन नंगे पांव डलिया (सूप) में पूजन सामग्री व ईख लिए जा रहे थे। साथ में चल रही अन्य महिलाएं भी छठ मईया के गीत कांचहि बास के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए आदि गा रही थी। घाट पर पहुंच ब्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपने-अपने वेदी पर ईख का मंडप बनाकर उसके मध्य देशी घी के जलते दीप को रखा। इसके साथ ही डलिया सूप में पूजा सामग्री रखकर पूजन- अर्चन की कहीं-कहीं ब्रती महिलाएं बारिश होने के बाबजूद भी देर शाम तक घाटों के किनारे पूजा स्थल पर ही रही l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles