
हौसला बुलंद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय कसया कला पर फेरा हाथ।
हौसला बुलंद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय कसया कला पर फेरा हाथ।
सिलेंडर चूल्हा सहित खाद्य सामग्री पर फेरा हाथ।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया कला के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात गुरुवार को चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने किचन का ताला तोड़ कर बर्तन व खद्य्यान पर फेरा हाथ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी के कसया कला प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर अनाज और बर्तन गैस सिलेंडर.चूल्हा सहित अन्य सामग्री हौसला बुलंद चोर चुरा कर फुर्र हो गए।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे जब हम विद्यालय पहुंचीं,तो बच्चें एवं हमारे सहायक अध्यापक लोगों ने बताया कि कमरे का ताला टूटा है और किचन की सामग्री नहीं है।
श्री मती गुप्ता ने बताया कि जब मै किचन रूम में गई तो देखा कि चोरों ने कमरे में रखे 2 बोरी चावल,1बोरी गेहूं, स्टील के बर्तन गैस सिलेंडर. चूल्हा और कुछ अन्य सामान चुरा लिया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना हिंदूआरी चौकी पर मौखिक एवं लिखित रूप में दे दी है।चर्चा की माने तो नशेड़ी किस्म के लोगो द्वारा आए दिन इस तरह की चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।











