राजपुर के राजकुमार क्रांति ब्रह्मशाह का हुआ निधन, क्षेत्रों में शोक की लहर।

राजपुर के राजकुमार क्रांति ब्रह्मशाह का हुआ निधन, क्षेत्रों में शोक की लहर।
सोनभद्र विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
अगोरी-बड़हर के चन्देल राजपरिवार पर पुनः वज्रपात हुआ है। वैकुण्ठवासी राजा तेजबली सिंह शाह के प्रपौत्र, दक्षिणी मिर्ज़ापुर के प्रथम विधायक कीर्तिशेष राजा शारदामहेशप्रसाद सिंह शाह बहादुर के पौत्र, स्वतन्त्रता के पश्चात् उत्तरप्रदेश की विधानसभा का दो बार प्रतिनिधित्व करनेवाले लोकविश्रुत राजा आनन्दब्रह्म शाह के कनिष्ठ पुत्र, लोकप्रिय राजा आभूषणब्रह्म शाह के अनुज जन-मानस के मध्य ‘छोटे महाराज’ के रूप में प्रसिद्ध राजकुमार क्रान्तिब्रह्म का शुक्रवार शाम को लखनऊ में हृदयाघात से निधन हो गया है। चर्चा की माने तोअभी युवराज अभ्युदयब्रह्म और राजकुमारी दीक्षाकुमारी के अकालकालकवलित होने का घाव भरा भी नहीं था कि विधाता ने पुनः एक नया घाव दे दिया। दुःख की इस अन्तहीन घड़ी में राजपरिवार के प्रति क्षेत्रीय लोगों असीम संवेदनाए हैं । चर्चा की माने तो राजकुमार क्रांति ब्रह्म का पार्थिव शरीर लखनऊ से राजमहल-परिसर राजपुर में शनिवार अन्तिम दर्शन हेतु महाराज का पार्थिव शरीर रखा जायेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles