*कैमूर अभ्यारण्य खुला,फॉसिल्स पार्क में कार्यक्रम,पर्यटन को बढ़ावा देने पर अधिकारियों ने किया मंथन*

*कैमूर अभ्यारण्य खुला,फॉसिल्स पार्क में कार्यक्रम,पर्यटन को बढ़ावा देने पर अधिकारियों ने किया मंथन*
•~अबाड़ी,मछंदर नाथ,शिवदार सहित कई पर्यटन स्थलों का किया जा चुका है सुंदरीकरण और अन्य स्थानों को विकसित करने की है योजना •~वन्यजीव अभ्यारण्य लगभग 1450 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है फैला
•~सलखन फॉसिल्स पार्क को बताया विश्व की ऐतिहासिक धरोहर

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत सलखन स्थित फॉसिल्स पार्क में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित कई अधिकारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य फॉसिल्स पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ाना था। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने फॉसिल्स पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उपायों पर अपने विचार रखे। उन्होंने वन्यजीवों को बिना किसी परेशानी के इको-टूरिज्म को कैसे विकसित किया जाए, इस विषय पर भी मंथन किया।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया सोनभद्र में एक विशेष पर्यटन केंद्र खोला जा रहा है और जिले में पर्यटन के लिए अलग से अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अबाड़ी, मछंदर नाथ, शिवदार सहित कई पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण किया जा चुका है और अन्य स्थानों को विकसित करने की योजना है। विधायक चौबे ने यह भी कहा कि देश के विकास में पर्यटन का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने बताया कि कई पर्यटन स्थलों पर वन विभाग की आपत्तियों के कारण सड़कें नहीं बन पातीं, जिससे पर्यटकों को सुलभ साधन उपलब्ध नहीं हो पाते। इस समस्या के समाधान के लिए वन विभाग के साथ बैठक कर हल निकाला जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य लगभग 1450 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। मानसून के चार महीने बाद 1 नवंबर से इसका नया सत्र शुरू हो गया है, जिससे पर्यटक अब वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देख सकेंगे। उन्होंने सलखन फॉसिल्स पार्क को विश्व की ऐतिहासिक धरोहर बताया। यह पार्क कैमूर वन रेंज के अंतर्गत आता है और यहां दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म संरक्षित हैं। इन जीवाश्मों में पृथ्वी और जीवन की उत्पत्ति के रहस्य छिपे हुए हैं। यह पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा स्थल है जहाँ इस प्रकार के जीवाश्म खुले रूप में पाए जाते हैं। पर्यटन की दृष्टि से इस स्थल को विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचा और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उनके लिए क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles