त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारो की मची होड़।

त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारो की मची होड़।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 एवं उप निर्वाचन हेतु नाम निक्षेप पत्रों का मूल्य ,जमानत की धनराशी, उम्मीदवारों अधिकतम ब्य सीमा निर्धारण की धनराशी निर्धारित होते ही दावेदार पंचायत चुनाव उम्मीदवारों की सर गर्मी बढ़ गई है ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी मैदान में उतरने के लिए बेताब भावी उम्मीदवारों के चेहरे खिले-खिले दिख रहे हैं ।स्थानीय विकासखंड से लेकर गांव में वर्षों से सुनी चौखट की भी अबसे रौनक बढ़ने लगी है ।चट्टी चौराहों से लेकर सभी जगह पंचायत चुनाव की चर्चा होने लगी है चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चर्चा में अपनी जीत की नीति बनाने में जुट गए हैं प्रत्याशियों की गतिविधियों के साथ राजनीतिक दल की भी सक्रियता बढ़ गई है ।भले ही पंचायत चुनाव दलीय आधार पर ना हो रहा हो।परंतु पंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने समर्थकों को मैदान में उतरने की कवायत में जुड़ गए हैं खासकर इस बार तो पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की होड़ मची हुई है एक तरफ वर्तमान जनप्रतिनिधि अपने 5 सालों के कामकाज का खाका तैयार कर रहे हैं तो वही संभावित प्रत्याशी वर्तमान जनप्रतिनिधि के खिलाफ मुद्दे तरासने में लगे हैं राज्य में चुनावी घोषणा व लेखा-जोखा की घोषणा होते ही त्रि स्तरीय पंचायत के इस महासागर में जीत करने के लिए उम्मीदवार अपने प्रचार प्रसार के लिए फेसबुक व्हाट्सएपऔर इंस्टाग्राम पर पंचायत के नाम से दावे कर रहे हैं और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं साथ ही साथ पार्टी दावतें भी शुरू हो गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles