तीन दिवसीय बुद्ध चरित्र भगवंत कथा आयोजित आगामी 28 नवंबर से प्रारंभ।

तीन दिवसीय बुद्ध चरित्र भगवंत कथा आयोजित आगामी 28 नवंबर से प्रारंभ।

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा गौरही में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय बुद्ध चरित्र भगवंत कथा का आयोजन 28 नवंबर 2025 से 29 व 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष आठ दिवसीय बुद्ध चरित्र भगवंत कथा का आयोजन किया गया था लेकिन इस वर्ष तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा। इतिहास गवाह है भारत एक बौद्धमय राष्ट्र रहा है। प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के शासनकाल से भारतवर्ष को बुद्ध की धरती के नाम से जाना जाता रहा है। आज भी विश्व पटल पर अनेकों देश तथागत गौतम बुद्ध के मार्गों का अनुसरण करते हैं। पूरे विश्व में तथागत गौतम बुद्ध के उपदेशों को सुनने के लिए बड़े कार्यक्रम होते हैं। वहीं भारत में तथागत गौतम बुद्ध के उपदेशों की बहुत ही महत्वत्ता है। सोनभद्र के ग्राम सभा गौरही निवासी डॉ रामजनम कुशवाहा के नेतृत्व में उनके घर पर तीन दिवसीय बुद्ध चरित्र भगवंत कथा का आयोजन किया गया है। जो कि 28 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2025 को सम्पन्न होगा। डॉ रामजनम कुशवाहा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कथा पहले दिन 28 नवंबर को सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा पुनः दुसरे दिन 29 नवंबर को सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा तथा 30 नवंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। तथा 30 नवंबर को कथा की समाप्ति के बाद दोपहर 12 बजे से लोगों के आगमन तक भव्य भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। डॉ रामजनम कुशवाहा ने लोगों से अपील किया है कि लोग उक्त तिथि और समय पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करें। इस दौरान पूज्य भिक्खू ज्ञान ज्योति व पूज्य भिक्खू डॉ महेंद्र शाक्य के द्वारा 28, 29, तथा 30 नवंबर 2025 अर्थात तीनों दिन उपस्थित होकर लोगों को धम्मदेशना देंगे। वहीं पूज्य भिक्खू बुद्ध ज्योति का 29 नवंबर को उपस्थिति रहेगी तथा धम्मदेशना दी जाएगी। वहीं लोगों में इस खबर के बाद बहुत उत्साह का माहौल है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles