
बहन के घर ससुराल आई लड़की के साथ ही युवकों ने की दरिंदगी, नशीली पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप।
आगरा में एक युवती के साथ अगवा करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बहन के ससुराल आई लड़की को युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया था।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती के साथ अगवा करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बहन के ससुराल आई लड़की को युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी 4 जुलाई को अपने बहन के घर आए थी। दूसरे दिन उसके दीदी-जीजा दवा लेने अलीगढ़ चले गए थे वहीं घर पर किशोरी और बहन के दो बच्चे थे। दोपहर बाद दो युवक घर आए। किशोरी और बच्चों को बातों में फंसा कर कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे किशोरी बेहोश हो गई।
युवती का आरोप है कि कुछ युवक उसे कार से एटा की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इस घटना की जानकारी दीदी-जीजा और परिजनों को मिली। जिस पर उन्होंने थाने में जाकर तहरीर दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी हरि भान सिंह राठौर ने बताया कि शुक्रवार को फरार आरोपी योगेंद्र यादव और राहुल यादव को नदरई तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।