त्रिस्तरीय पंचायत सूची का किया अवलोकन

त्रिस्तरीय पंचायत सूची का किया अवलोकन
 30 दिसंबर तक जारी रहेगी सूची, मतदाता भर सकते हैं संशोधन प्रपत्र
शाहगंज /सोनभद्र (राकेश कनौजिया)

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन मंगलवार को हो गया। इस दिन अपने-अपने बूथों पर पहुंच मतदाताओं ने मतदाता सूची का निःशुल्क अवलोकन किया। मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ मतदाताओं को नई मतदाता सूची के आलेख का अवलोकन करने में सहयोग किया। यह क्रम आगामी 30 दिसंबर तक अनवरत जारी रहेगा। इस निर्धारित अवधि में लोग स्वयं तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम उक्त वोटर लिस्ट में जांच कर सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार अबकी घोरावल विकास खंड में कुल 179332 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल है। जबकि पहले 171706 ही मतदाता थे। यानी इस ब्लॉक में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद 7626 मतदाता बढ़े हैं। प्राथमिक पाठशाला ढुटेर मतदान केंद्र के बीएलओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर तक वोटर अपना नाम मतदाता सूची में जांच सकते हैं। अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि में संबंधित प्रपत्र भी भर सकते हैं। उसका निस्तारण किया जाएगा।
इस मौके पर महेन्द्र चौहान, सुदर्शन मौर्य, रामशंकल पटेल, कमलेश चौहान, विजय कुशवाहा, राम सिंह चौहान, पवन केशरी, रामचंद्र, जितेंद्र, शिव प्रसाद प्रजापति, लक्ष्मी नरायण, सूर्यभान, माता प्रसाद, राजेन्द्र पटेल, रामविलास चौहान, आशीष मौर्य, चन्दन पासवान आदि मतदाताओं ने नई मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के पात्र सदस्यों के नामों का अवलोकन किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles