*हाइवा और प्राइवेट बस की टक्कर बाल बाल बचे यात्री*

*हाइवा और प्राइवेट बस की टक्कर बाल बाल बचे यात्री*

बीजपुर /सोनभद्र (संदीप राय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस और हाइवा में टक्कर हो गयी।टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी और अफरा तफरी का माहौल बन गया किसी ने घटना की सूचना पुलिस को देदी तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गयी।बताया गया कि बस बैढन से बीजपुर आ रही थी और हाइवा बभनी की तरफ से एनटीपीसी रिहंद वराख बंधा पर राख लोड करने जा रहा था इसी बीच दोनों की टक्कर में बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और साइड शीशा टूट गया है।बस में सवार यात्री और स्कूल के बच्चे सुरक्षित बताए गए।एक बिद्यालय में पढ़ने वाली बच्ची को हल्की चोट लगने की बात बताई गयी बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया दोनों वाहन थाना में लाया गया है अगर किसी तरफ से तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज किया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles