*रामलीला रंगमंच के समीप नाली का गड्ढा खोदे जाने कानगरवासियों समेत लीला प्रेमियों ने किया विरोध*

*रामलीला रंगमंच के समीप नाली का गड्ढा खोदे जाने कानगरवासियों समेत लीला प्रेमियों ने किया विरोध*
•-आस्था के साथ खिलवाड़,
•- संकट में अस्तित्व -खुदाई के जद में आए तीन विद्युत के खंबे
•-चेतावनी- शीघ्र कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
अवधेश कुमार गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रंगमंच पर चल रहे रामलीला कार्यक्रम और दशहरा पर्व मेला को प्रभावित करने के नियत से कुछ शरारती तत्व के लोग ठीक रामलीला शुरुआत के दिन से ही रामलीला प्रागंण के समीप दशहरा मेला स्थल पर ही नाली का गड्ढा जेसीबी मशीन से खोद दिया गया है।जिससे रामलीला दर्शकों समेत रात में महिला,पुरुष,बच्चों को गिरने की सम्भावना जहां बढ़ गई है।वहीं पशु गाय,भैस भी गिर कर चोटिल हो रहे हैं।वहीं जेसीबी मशीन से नाली खोदने के जद में तीन विद्युत पोल की एक तरफ की पूरी नीवं ही खोद दिया गया है।जो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
उक्त सम्बंध में परमहंस सिंह, अमर देव सिंह, राजकुमार, चिंटु चौबे, रिंकु मेहता,कमलेश,इत्यादि नगरवासियों ने तत्काल विद्युत पोल दुरुस्त कराते हुए दशहरा के पूर्व से पहले ही रामलीला ग्राउंड दशहरा मेला तक नाली निर्माण कर ढ़कने की प्रबंध करने की मांग की है। इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से सेलफोन पर जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। इससे लीला प्रेमियों समेत नगरवासियो में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles