
ऑटो- बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
ऑटो- बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
शाहगंज /सोनभद्र (राकेश कनौजिया)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुटेर गांव के पास स्टेट हाईवे पर बुधवार को अपराह्न ऑटो और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। इसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले गई। मिली खबर के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जलखोरी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राजेंद्र 28 ऑटो से सवार होकर घर जा रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ऑटो में टकरा गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही ऑटो पर किनारे बैठा ओमप्रकाश भी नीचे गिर गया और वह भी घायल हो गया।समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल बाइक सवार के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी थी।उक्त हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो समेत भागने में सफल रहा।बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।











