*नौगढ़ में कुत्तों का आतंक: एक महीने में 200 से अधिक घायल, दहशत में ग्रामीण*

*नौगढ़ में कुत्तों का आतंक: एक महीने में 200 से अधिक घायल, दहशत में ग्रामीण*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि दर्जनों गांवों में भय और दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि पिछले एक महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 240 से अधिक लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है।जिसमें 190+(स्टेट डॉग),55 (पेट डाग )ने हमला किया है।
डर के साये में ग्रामीण और ठप होती शिक्षा
क्षेत्र के चकरघट्टा, मझगावां, जयमोहनी, मलेवर, भैसोड़ा, मरवतिया, बाघी और अम्दाहा समेत ब्लॉक के लगभग हर गांव से कुत्ते के काटने की खबरें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा कुत्तों के साथ-साथ अब कुछ पालतू कुत्ते भी राहगीरों पर पीछे से हमला कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग बाजार या हैंडपंप तक जाने में भी कतरा रहे हैं।
*प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग*
ग्रामीण शौर्य, रामकेवल, सरोज और प्रदीप सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी चंदौली से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत और प्रशासन ने जल्द ठोस कदम उठाए।
*स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चिंताजनक*
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन कुत्ते के काटने से घायल लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कुत्तों के हमलों की ऐसी भयावह स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। फिलहाल पूरा नौगढ़ ब्लॉक इस संकट से जूझ रहा है और प्रशासन की ओर से राहत की प्रतीक्षा कर रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles