*अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम*

*अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
जिला चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 52 वर्षीय शमशेर बियार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महेवा गांव निवासी शमशेर रोज की तरह सुबह की सैर पर निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेवा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे टहल रहे शमशेर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ,मृतक पेशे से मजदूर थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी के अलावा एक 20 वर्षीय पुत्र अमन और एक विवाहित पुत्री मीना है। घर के मुखिया की अचानक मौत से परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे को अंजाम देकर फरार हुए वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वाहन और चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles