
*मां शीतला दरबार में अष्टयाम कीर्तन का आयोजन आज*
*मां शीतला दरबार में अष्टयाम कीर्तन का आयोजन आज*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुरमा के गुरमा कॉलोनी तथा ग्राम पंचायत मारकुंडी के मध्य स्थित मीनाबाजार घाघर नदी के पुल के पास विराजमान मां शीतला दरबार में मां शीतला भक्त मंडल के तत्वाधान में सत्र 2025 की विदाई तथा नव वर्ष 2026 के आगमन के शुभ अवसर पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार समय तकरीबन 7:00 बजे से भव्य अष्टयाम कीर्तन का आयोजन किया गया है।
मां शीतला भक्त मंडल कमेटी ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अष्टयाम भजन कीर्तन में शामिल होते हुए मां शीतला से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी मनोकामना पूर्ण करें।











