*राखड़ लदा हाइवा पलटने से लगा रहा लंबा जाम,हादसे में बाल बाल बचा चालक*

*राखड़ लदा हाइवा पलटने से लगा रहा लंबा जाम,हादसे में बाल बाल बचा चालक*

​बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय)

बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राखड़ लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के कारण सड़क पर चारों ओर राख फैल गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी रिहंद नगर के राख बांध से राख लोड कर एक हाइवा बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन जरहा गांव के समीप पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और हाइवा मुख्य मार्ग के बीचों-बीच पलट गया।​हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बाहर निकलते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।​सड़क पर राख फैलने के कारण भारी वाहनों के पहिए थम गए। रात भर बड़ी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ छोटी गाड़ियों और बाइक सवारों ने तो ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर अपनी मंजिल तय की, लेकिन ट्रक और बसें समाचार लिखे जाने तक जाम में फंसी रहीं।​प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हाइवा और सड़क पर फैली राख को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रेन की मदद से वाहन को किनारे किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग साफ कराकर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles