*नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न*

*नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न*
*अविनाश तिवारी*
नौगढ़ (चंदौली): चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील अन्तर्गत कस्बा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को ‘नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ के आयोजन हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 22 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कार्यक्रम में शिरकत की और भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।
आयोजकों के अनुसार, 22 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।
डीडीयू नगर (मुगलसराय) से आए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा।
गायत्री परिवार कार्यकर्ता प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इस छह दिवसीय आयोजन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। मंदिर परिसर में भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में यजमानों शिवनारायण जायसवाल( सपत्नी),दीपक गुप्ता प्रधान नीलम ओहरी, भगवान दास अग्रहरि,राजू पांडेय आदि और स्थानीय नागरिकों साधूशरण जायसवाल ,संदीप जायसवाल, बृजेश केशरी,प्रसिद्ध नारायण आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles